पीएलएफआई का सक्रिय उग्रवादी अरविंद उरांव गिरफ्तार
1 min read
रांची : पुलिस के एनकाउंटर में मारे गये दो लाख के इनामी पुनई उरांव के सहयोगी और पीएलएफ़आई के सक्रिय सदस्य अरविंद उरांव को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद उरांव को पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कार्बाइन, तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गयी हैं।
अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर बरामद किया है। संजय नायक फिलहाल पुलिस की रिमांड पर है। उसी से पूछताछ के दौरान पुनई की कार्बाइन रखने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अरविंद के घर छापेमारी की और कार्बाइन बरामद कर ली। फिलहाल अरविंद से पुलिस पूछताछ कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि उसने रांची सहित अन्य जिलों में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।