दीपावली और छठ की तैयारियों में जुटे लोग, होने लगी घाटों की सफाई
1 min read
खूंटी : दुर्गा पूजा के समापन के बाद खूंटी जिले में दीपावली और छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। दीपावली को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों की रंगाई, पुताई व साफ-सफाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत द्वारा शहर के विभिन्न तालाबों और अन्य छठ घाटों का सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत के सफाई कर्मी शहर के प्रमुख तालाबों की लगातार सफाई कर रहे हैं। घाटों में बारिश के मौसम में उग आए घास पतवारों व अन्य झाड़ियों की सफाई करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। वहींए स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी तालाबों की सफाई करने में लग गये हैं। हालांकिए अभी भी शहर और कई तालाबों में गंदगी पसरी है।
गौरतलब है कि शहर के साहू तालाब, चौधरी तालाब, राजा तालाब, नया तालाब तथा तजना नदी घाट में छठ व्रती भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य प्रदान करते हैं। यहां के लोगों ने प्रशासन से छठ व दीपावली को देखते हुए शीघ्र ही शहर की सफाई की मांग की है। वहीं जिले के तोरपाए कर्रा, रनिया, मुरहू व अड़की प्रखंड में भी दोनों पर्वों की तैयारियां जोरों पर हैं।