रांची में खुला एनआईए का कार्यालय, डीजी योगेश चंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का कार्यालय रांची में गुरुवार को खोला गया। एनआईए डीजी योगेश चंद्र मोदी ने एनआईए कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर झारखंड के डीजीपी एमवी राव और एनआईए के आईजी आशीष बत्रा सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद एनआईए डीजी योगेश चंद्र मोदी ने रांची एनआईए के द्वारा अनुसंधान कांडों की जानकारी ली। रांची में एनआईए का कैंप ऑफिस 2018 से चल रहा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर रांची शाखा खोला गया है। राज्य के लगभग 12 कांडों का अनुसंधान एनआईए के द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद डीजी एनआईए वापस दिल्ली लौट गए।