सांसद संजय सेठ ने की केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात कर झारखंड में बढ़ रहे पर्यावरण और प्रदूषण पर चर्चा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शिव दास मीना से मिल कर सेठ ने झारखंड में लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण व इसके कारणों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने इस बात के लिए आश्वस्त किया झारखंड में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित जो भी कदम उठाने होंगे या प्रस्ताव आएंगे उस पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।