रांची से चेन्नई की सीधी विमान शुरू, हर रोज 8.40 बजे रांची से भरेगा उड़ान
1 min read
रांची : रांची से चेन्नई की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। रांची-चेन्नई Airbus -320 (6E-6335/36) शनिवार को पहली उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरेक्टर एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चेन्नई से विमान रांची रोज सुबह 8:05 पर पहुंचेगा उसके बाद 8:40 मिनट पर उड़ान भरेगा।
पहले 18 से होनी थी शुरू
इसे 18 नवंबर को ही शुरू हो जानी थी लेकिन ऑपरेशनल कारण से रांची से चेन्नई के बीच इंडिगो के विमान की उड़ान की तिथि में बदलाव किया गया था।
लगातार की जा रही थी मांग
झारखंड चैंबर व अन्य संगठनों की तरफ से इसकी मांग लंबे अरसे की जा रही थी। रांची से चेन्नई की फिलहाल कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। ट्रेन से दो दिन से भी ज्यादा का समय लगता है। इसके कारण व्यापार समेत कई जरूरी काम प्रभावित हो रहा था।