उपायुक्त ने धरती आबा को किया नमन

खूंटी : राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा जयंती के अवसर पर रविवार को उपायुक्त शशि रंजन, एसपी आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता व अन्य अधिकारियों ने कचहरी परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर उपायुक्त ने सभी जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हमारा प्रदेश 20 साल का हो गया है। स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस एवं चमत्कारी नेतृत्व की क्षमता के लिए एक बहुमूल्य उदाहरण पेश किया है। झारखंड राज्य के लिए किए गए उनके त्याग व बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।