प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म इसी साल जनवरी में सरोगेसी से हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। अभी तक उन्होंने बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इस बीच उनकी बेटी के नाम का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है प्रियंका और निक ने अपने बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट से इसका पता चला है। यह नाम भारतीय और पश्चिमी परंपरा को मिलाकर रखा है। प्रियंका और निक दोनों को व्यक्तिगत तौर पर यह नाम काफी पसंद आया। 
बेटी के नाम का कनेक्शन प्रियंका और निक की मां से है और उन्होंने उनके सम्मान में रखा है। प्रियंका की मां का नाम डॉ मधु चोपड़ा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना नाम मधु मालती रखा है। निक की मां का नाम डेनाइज जोनस (Denise Jonas) है। उनका मिडिल नाम मैरी है। तो इस तरह प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी है।
प्रियंका और निक ने अभी तक  बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। लिली सिंह के साथ एक वीडियो में प्रियंका ने मां बनने पर कहा, ‘एक नए पेरेंट्स के रूप में, मैं सोचती हूं मै कभी भी अपनी इच्छाएं, डर, मेरा पालन-पोषण अपने बच्चे पर नहीं थोपूंगी। मेरा हमेशा मानना है कि बच्चे आपके जरिए आते हैं आपसे नहीं आते। ऐसा नहीं मानती कि यह मेरा बच्चा है और मैं इसका सबकुछ अपने हिसाब से करूंगी। वे आपके जरिए अपनी जिंदगी को खोजने और बनाने के लिए आते हैं।‘ 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का नाम रखा है हटके, दिखा संस्कृत और क्रिश्चियन नेम का मेल

'नानी बनकर बेहद खुश'

 

इससे  पहले जब प्रियंका की मां मधु से बच्चे के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, अभी नहीं रखा है। जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा। अभी तय नहीं है। उन्होंने आगे कहा, नानी बनी तो बहुत बहुत खुशी है है मुझे। मैं हर वक्त मुस्कुरा रही हूं।