इटल्लोरी | इटखोरी प्रखंड जिप सदस्य प्रत्याशी सुलेखा देवी बुधवार को
प्रखंड के नबादा और शहरजाम पंचायत के विभिन्न गांव का तूफानी दौरा
कर जन जनसंपर्क अभियान चलाई। जनसंपर्क अभियान में सुलेखा के
साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी शामिल थे। उन्होंने दोनों पंचायत के
महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर उनका पैर छूकर
आशीर्वाद लिया और क्रम संख्या 7, चुनाव चिन्ह बक्सा छाप पर वोट देकर
भारी से भारी मतों से विजय बनाने को विनती की। सुलेखा ने इन गांव के
मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारे ससुर कामेश्वर यादव वर्ष
2010 से 15 तक धनखेरी पंचायत का मुखिया रहे और वे बेदाग रहे। साथ
हीं 2012 से हमारे देवर पप्पू यादव सामाजिक कारों से जुड़े हुए हैं।