झारखंड में कोरोना के 194 नए मामले, दो की मौत
1 min read
रांची : झारखंड में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। बुधवार को 194 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से देवघर और रांची जिले से एक-एक मरीज की मौत हुई है जबकि राज्य में कोरोना से 77 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 93, बोकारो से नौ, देवघर से एक, धनबाद से तीन, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 34, गोड्डा से एक, गिरिडीह से एक, गुमला से पांच, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से एक, खूंटी से चार, कोडरमा से एक, लातेहार से दो, लोहरदगा से तीन, पाकुड़ से तीन, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से 13, सरायकेला से छह, और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से पांच मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 121695 हो गया है। इनमें 969 सक्रिय केस हैं जबकि 119626 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1100 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.39 प्रतिशत हैं।
रांची में 93 कोरोना मरीज मिले
रांची जिला में कुल 93 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रांची शहरी क्षेत्र से 29 कोरोना पॉजिटिव केस , अरगोड़ा से 32, कांके से आठ, बड़गाई से दस, नगड़ी से तीन, रातू से दो, नामकुम से दो, सिल्ली से एक, ओरमांझी से एक, ख़लारी से एक, चान्हो से एक, सेमबो सीआरपीएफ से दो तथा अन्य जिले (पूर्णिया) का एक कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिला है।